महादेवी कॉलेज के एनएसएस शिविर में चलाया अभियान, किया सर्वे
महादेवी कॉलेज भारौल में आज गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सप्त दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। महादेवी कॉलेज भारौल में आज गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सप्त दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के तहत छठवें दिन थीम सोशल इश्यूज एंड सर्वे पर ग्राम सकतपुर एवं नगला वरी में ग्रामीणों के घर - घर जाकर उनका शिक्षा, लिंग समानता, सामाजिक मुद्दे एवं गाँव के विकास पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर्स ने सर्वे किया।
इस अवसर पर कॉलेज सचिव डॉ सुनील यादव, प्राचार्य डॉ डीपी सिंह, दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ एम एस उस्मानी एवं सोनी यादव, ब्रजेश यादव, औरंगज़ेब, गौतम राजपूत, ब्रह्म महेश, अंजना कुशवाह, ज्योति शर्मा, मनी तोमर, वरुण कुमार, अनूप पाठक आदि मौजूद रहे।

