दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन
गुरुवार को जनपद के विकास भवन सभागार उर्वरक में राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण हेतु।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। गुरुवार को जनपद के विकास भवन सभागार उर्वरक में राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे, जहां उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।मोबाइल कोर्ट में दिव्यांग प्रमाण पत्र (मेडिकल बोर्ड), यूडीआईडी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रेल कंसेशन प्रमाण-पत्र आदि से संबंधित स्टॉल लगाए गए।
उपस्थित दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, नगर निगम, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही संबंधित बैंकों के अधिकारी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक भी मौजूद रहे।
दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु चिकित्सीय बोर्ड की उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध रही। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।सहायक आयुक्त, दिव्यांगजन एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए ।

