कानपुर सेंट्रल से अगवा दो साल की मासूम टूंडला में बरामद

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चोरी हुई दो वर्षीय बच्ची को जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता से कुछ ही घंटों में टूंडला स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चोरी हुई दो वर्षीय बच्ची को जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता से कुछ ही घंटों में टूंडला स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन परिसर में सो रही महिला की दो वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। रनिया थाना गजनेर जनपद रायपुर निवासी श्रीमती चंदा पांडे अपने 10 वर्षीय पुत्र और दो साल की पुत्री के साथ प्लेटफार्म पर सो रही थीं। 

IMG-20260224-WA0013

तभी अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ कानपुर ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सटीक इनपुट तैयार किया। इसके बाद सूचना तुरंत टूंडला रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी टीम को दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी टूंडला ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर गाड़ी संख्या 04053 से बच्ची को ले जा रहे आरोपी राजू (उम्र लगभग 40 वर्ष) को धर दबोचा। 

 मासूम को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ की मुस्तैदी से कुछ ही घंटों में मासूम को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Read More भारौल बाईपास पर पलटा एलपीजी कैप्सूल टैंकर , चालक घायल

 

Read More विधायक सर्वेश यादव ने तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का फीता काटकर किया उद्घाटन 

संबंधित समाचार