सिरसागंज से ओकालेश्वर धाम स्नान करने गया युवक नर्मदा नदी में डूबा
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला केहरी का रहने वाला नानक यादव अपने रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश में ओकालेश्वर धाम स्नान करने गया था।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज (पवन शर्मा)। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला केहरी का रहने वाला नानक यादव अपने रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश में ओकालेश्वर धाम स्नान करने गया था। स्नान करते समय वह नर्मदा नदी में डूब गया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि नानक यादव पुत्र सुभाष चंद्र निवासी ग्राम नगला केहरी थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद अपने रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओकालेश्वर धाम नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए शुक्रवार को घर से निकला था।
22 फरवरी दिन रविवार को सुबह 5:30 के करीब अपने रिश्तेदार व श्रद्धालुओं के साथ आरती घाट पर नर्मदा नदी में स्नान कर रहा था , तभी हुए पानी में डूब गया। जब काफी देर तक वह पानी से ऊपर नहीं आया तो रिश्तेदार व अन्य लोगों ने शोरगुल मचाया , लेकिन नानक यादव पानी में ऊपर नहीं आया।
सूचना पर इलाका पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन दो दिन तलाश करने के बाद भी मंगलवार शाम तक खंडवा पुलिस नानक यादव को नहीं ढूंढ पाई है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।

