राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन
लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर हरविलास के नेतृत्व और कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह की देख रेख में हुआ।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर हरविलास के नेतृत्व और कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह की देख रेख में हुआ। शिविर की शुरुआत बच्चों ने एनएसएस गीत के गायन के साथ प्रारंभ की और उसके बाद स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया जो जसराना बाजार से होते हुए शिविर स्थल नगला पीपल के क्षेत्र नगला कालू के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची।
वहां पहुंचकर स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर के चारों तरफ स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित जानकारी प्रदान की और उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे मे जागरुक किया। विद्यालय परिसर के सन्निकट मंदिर परिसर की भी स्वयंसेवको ने सफाई की। वहां बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था और उनके विश्राम करने तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धि ग्राम के प्रतिनिधि नारायण प्रताप सिंह लालू जी के द्वारा कराई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर धर्मेंद्र भदोरिया, प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह, मुनेश्वमिश्रा जी तथा अभिषेक प्रताप सिंह लालू और अन्य स्टाफ एवं साथ ही शिवानी, लक्ष्मी, तरुण,पुष्पेंद्र, नीलम मोहिनी आदि छात्र छात्राओं ने सहयोग किया।

