भूकंप से बचाव के लिए आयोजित हुई मॉक ड्रिल, लोगों ने जाना भूकंप के दौरान बचाव के तरीके 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुरादाबाद शहर स्थित पीवीआर बिल्डिंग में भूकंप से सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित हुई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मुरादाबाद शहर स्थित पीवीआर बिल्डिंग में भूकंप से सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित हुई। इस दौरान जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस, तहसील प्रशासन और आपदा मित्रों द्वारा सम्मिलित रूप से आयोजित इस मॉक ड्रिल के माध्यम से मॉल के कर्मचारियों के साथ साथ आमजन को भूकंप के दौरान बचाव और सावधानियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

इस दौरान आपदा की स्थिति का प्रदर्शन किया गया और स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे आपदा मित्रों ने सबसे पहले जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम को टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया। उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है, कई लोग फंसे है और आग लगने की घटना भी घटित हो गई है इसलिए जिला प्रशासन से तत्काल मदद की आवश्यकता है।

आपदा विशेषज्ञ द्वारा एडीएम वित्त एवं राजस्व को सूचित करते हुए सभी संबंधित विभागों को मौके पर त्वरित रूप से पहुंचने के लिए सूचित किया गया।तहसीलदार सदर और उप नियंत्रक सिविल डिफेंस, सीएफओ, एफएसओ आपदा मित्रों के साथ आपदा विशेषज्ञ तत्काल मौके पर पहुंचे और कमांड एवं कंट्रोल की कार्यवाही शुरू की गई।

घटना स्थल पर आग बुझाने के साथ ही सर्च एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया तत्पश्चात एनडीआरएफ द्वारा अपने खोजी कुत्तों की मदद से बिल्डिंग में फंसे लोगों की स्थिति का पता लगाया गया और काफी देर की मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Read More 50 लाख की जमीन का फर्जी बैनामा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मौके पर मौजूद लोगों को भूकंप के संबंध में टेबल टॉक के माध्यम से जानकारी दी गई। जिल आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देशानुसार नियमित तौर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जिले में विभिन्न प्रकार के आयोजित मॉक ड्रिल के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों को अब तक प्रशिक्षित किया जा चुका है।

Read More खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुरादाबाद मंडी में खजूर की संदिग्ध पैकेजिंग का खुलासा

संबंधित समाचार