गांव में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पड़कर रस्सी से बांधा
थाना अरांव क्षेत्र के नगला लेखराज में सोमवार देर शाम के समय गांव के किनारे लोगों ने मगरमच्छ को देखा, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना अरांव क्षेत्र के नगला लेखराज में सोमवार देर शाम के समय गांव के किनारे लोगों ने मगरमच्छ को देखा, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग मगरमच्छ की घेरा बंदी करने लगे। मगरमच्छ एक गेहूं के खेत में छुप गया और सोमवार शाम करीब 9:30 बजे लोगों ने गांव के पास में घूमते हुआ देखा, तो पूरे गांव के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। तभी गांव के कई लोगों ने हिम्मत करके मगरमच्छ को एक लंबी रस्सी में बांध लिया व पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाकर मगरमच्छ को शौप दिया । वन विभाग की टीम मगरमच्छ को साथ ले गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के पास से सिंगर नदी बह रही है शायद मगरमच्छ सेगर नदी के द्वारा ही गांव तक आया है ।

