फिरोजाबाद में 609 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत दयानाम भारत गैस सर्विस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा की मौजूदगी में 609 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत दयानाम भारत गैस सर्विस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा की मौजूदगी में 609 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।फिरोजाबाद के श्री द्वारिकाधीश गार्डन, ककरऊ कोठी चौराहा पर दयानाम भारत गैस सर्विस द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने 609 लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन, सिलेंडर व पूर्ण उज्ज्वला किट वितरित की।मुख्य अतिथि ने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन पहुंचाना है, जिससे महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिले और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाएं गरीबों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी योजना की सराहना करते हुए इसे महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजनकर्ता अविनाश सिंह भोले ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान मनीष असीजा विधायक, उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी पूर्व जिलाध्यक्ष, कन्हैया लाल गुप्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष, राकेश शंखवार पूर्व महानगर, बीएल वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, अरविंद पचौरी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम आयोजक अविनाश सिंह भोले ने सभी आगन्तुक अतिथियों का पीत दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से नानक चंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, मोहनदेव शंखवार पूर्व विधायक, ठा. विश्वदीप सिंह, राजीव गुप्ता चैयरमैन जसराना सहित अन्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी व यशपाल सिंह द्वारा किया गया।

