मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरण
उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देशन में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण अनधिकृत विकास एवं बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे कार्यों के विरुद्ध निरंतर प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देशन में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण अनधिकृत विकास एवं बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे कार्यों के विरुद्ध निरंतर प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन टीम द्वारा कल्याणपुर एहत्माली क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण किया गया।कार्रवाई का विवरण नितिन, आनंदपाल एवं सूरज पाल

स्थान: कल्याणपुर एहत्माली
लगभग 10 बीघा भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए हटाया गया। कैलाश सैनी, बृजपाल सिंह एवं फुरकान अहमद स्थान कल्याणपुर एहत्माली लगभग 12 बीघा भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त दोनों मामलों में भूमि पर किया गया कब्जा,अतिक्रमण अवैध पाया गया, जिस पर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
सरकारी,प्राधिकरण भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पूर्णतः अवैध एवं दंडनीय है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार का निर्माण, कब्जा अथवा भूमि उपयोग केवल विधिसम्मत स्वीकृति के उपरांत ही करें।

