मुरादाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गोकशी का आरोपी गिरफ्तार-तंमचा, कारतूस बरामद

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद में गौकशी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात थाना भोजपुर क्षेत्र के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। जनपद में गौकशी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात थाना भोजपुर क्षेत्र के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर आरोपी कमर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया,जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और पूरे गिरोह को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

IMG-20260224-WA0001

थाना भोजपुर पुलिस ने कब्जे से अवैध शस्त्र,कारतूस व अन्य उपकरण बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देशनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के नेतृत्व में थाना भोजपुर पुलिस ने सोमवार की रात्रि में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चौकी कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला गुलाबबाड़ी के जंगल में कुछ व्यक्ति गोवध की घटना कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों ने अपने पास मौजूद अवैध असलहों से जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 01 अभियुक्त घायल हो गया जिसकी पहचान कमर पुत्र हफीजुल्लाह, निवासी मोहल्ला गुलाबबाड़ी, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

Read More वारिस घोषित सट्टा माफिया, पुलिस ने शुरू की सघन निगरानी

अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पूछताछ में अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई भूरा पुत्र नामालूम फरार इकरार पुत्र नामालूम फरार नसीम उर्फ नथथू पुत्र बाबू फरार, हाजी वसीम पुत्र जमील फरार निवासी मोहल्ला गुलाबबाड़ी कस्बा थाना भोजपुर, हाजी जसीम पुत्र हनीफ फरार निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद कस्बा थाना भोजपुर, एक व्यक्ति अज्ञात प्रकरण के संबंध में थाना भोजपुर पर मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Read More जसराना सीओ बोले यदि रंग अच्छा नहीं लगता तो घर से बाहर नहीं निकले 

एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गौकशी जैसे संगठित अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गिरफ्तार अभियुक्त कमर पुत्र हफीजुल्लाह, निवासी मोहल्ला गुलाबबाड़ी, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद, उम्र लगभग 45 वर्ष घायल बरामदगी,01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस 315 बोर 01 जिंदा कारतूस 315 बोर उपकरण एक कुल्हाड़ी व एक रस्सी प्लास्टिक आदि।

Read More चलती मैजिक बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से 15 यात्री सुरक्षित

 

संबंधित समाचार