मुरादाबाद शहर में 34.67 करोड़ से बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, विधायक, डीएम और सीडीओ ने किया भूमिपूजन
विधायक रितेश गुप्ता ने जिलाधिकारी अनुज सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक बेहतर ढंग से प्रभावी बनाने और हर जरूरतमंद को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से मुरादाबाद को आगामी 18 महीनों में 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल मिल जाएगा। विधायक रितेश गुप्ता ने जिलाधिकारी अनुज सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने विधिवत भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।03 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में करीब 34.67 करोड़ रूपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 06 मंजिला बिल्डिंग बनेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि इस क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी, डायग्नोस्टिक, रेड एवं येलो जोन वार्ड, प्रथम तल पर मातृत्व सेवाएं,
न्यूबॉर्न क्रिटिकल केयर, वन स्टॉप सेंटर, द्वितीय तल पर डायलिसिस यूनिट, आइसोलेशन रूम्स, तृतीय तल पर आइसोलेशन वार्ड, चौथे तल पर हाई डिपेंडेंसी यूनिट, पांचवे तल पर आईसीयू और छठे तल पर ऑपरेशन थियेटर और रिकवरी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

