एसीएमटी कॉलेज में 46 छात्रों का कंपनी ने किया चयन
आज मंगलवार को रूपसपुर स्थित एसीएमटी कॉलेज में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए एलकॉन कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। आज मंगलवार को रूपसपुर स्थित एसीएमटी कॉलेज में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए एलकॉन कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसके एचआर पंकज कुमार ने 64 छात्रों का साक्षात्कार लिया । उनके द्वारा लिए गए इंटरव्यू में 46 छात्रों का चयन हुआ है । इस मौके पर एसीएमटी कॉलेज के चेयरमैन योगेश यादव ने चयनित हुए सभी होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
साथ ही अन्य छात्रों को भी आगे आने वाली कंपनियों में चयनित होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कॉलेज हेड विकास यादव, संजीव यादव, कुलदीप सिंह रमन कुमार, प्रदीप कुमार, गौतम, नवीन कुमार आदि शिक्षकगण तथा स्टाफ मौजूद रहे ।

