बेटियों को सबकुछ दावपर लगाकर शिक्षित और सँस्कारित बनाये - डायरेक्टर ग्रीनवेली सिटी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

गुरुवार को जनपद में लोक भवानी सेवा संस्थान के 9वें वार्षिक " बेटी जन्म जागृति पुरस्कार " समारोह का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। गुरुवार को जनपद में लोक भवानी सेवा संस्थान के 9वें वार्षिक " बेटी जन्म जागृति पुरस्कार " समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह यादव (डायरेक्टर ग्रीनवेली सिटी) ने कहा कि बेटियों को किसी भी क्षेत्र में काम आंकना ठीक नहीं है उनके अंदर अपार क्षमतायें होती हैं हमें केवल उन्हें तराशने की जरुरत होती है आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दमपर परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं हम सबको उनका सहयोग करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा सस्थान के महासचिव रामनिवास यादव , डॉ. मयंक भटनागर (डायरेक्टर किड्स कॉर्नर स्कूल) , सिंहराज सिंह यादव , जिला पंचायत सदस्य रामब्रेश यादव (डायरेक्टर मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान) , ब्रजेश कुमार यादव (ब्रजेश प्लाजा) , इंजी. एस. सी. अग्रवाल , एम. सी. अग्रवाल , जितेंद्र तिवारी , अनिल यादव , अजय यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किये अध्यक्षता डॉ. मयंक भटनागर ने और संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया l

 लोक भवानी सेवा संस्थान के संस्थापक धर्मेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का शील्ड देकर और पत्तिका पहनाकर स्वागत किया तथा आई हुई सभी बेटियों माताओ को सम्मानपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। नरेन्द्र यादव, हरिओम यादव, जशोधन प्रधान, पारस यादव, कु. शिवानी आदि का सराहनीय सहयोग रहा l

संबंधित समाचार