पीएम श्री पाढ़म में हुआ स्पोर्ट्स मीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तहसील क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पाढ़म में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। तहसील क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पाढ़म में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान हरवीर सिंह वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र पालीवाल, विनोद भट्ट ,अनुराग भट्ट आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके किया। प्रथम दिवस में स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत शतरंज, कैरम, लंगड़ी, बोरा दौड़, रस्सी खींच, नींबू दौड़, 50 मीटर दौड़ सहित कई खेलों में बच्चों ने प्रतिभाग किया।

दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत, स्वच्छता का संदेश देते हुए, शिक्षा के महत्व सहित राधा कृष्ण के रूप धारण करके मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी खेलों में और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक कमल कांत पालीवाल ने अभिभावकों के सम्मुख पीएम श्री विद्यालयों की गतिविधियों की चर्चा करते हुए अपने पाल्यों एवं आस पड़ोस के अभिभावकों से सत्र 2026- 27 में अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराए जाने के लिए कहते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 आलिया नाज़,अंशिका दीक्षा, खुशी भारती ,कुमारी गरिमा, लायवा , नेहा, राखी रश्मि, संगीता ,सरगम ,शालू कुमारी गौरी, नैना, सौम्या, हंसराज, असैफ, प्रेम, नौशाद,बृजमोहन ,अरुण आदि ने प्रतिभाग किया।

Read More समाधान दिवस में आईं 61 शिकायतों में से 10 का मौके पर हुआ समाधान

संबंधित समाचार