प्लेटफॉर्म पर लावारिस बैग से ‘दिल्ली ओनली सेल’ शराब बरामद
टूंडला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफॉर्म नंबर 5/6 से एक लावारिस बैग से पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। टूंडला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफॉर्म नंबर 5/6 से एक लावारिस बैग से पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर जांच शुरू कर दी है।टूंडला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम को सफलता मिली।टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 5/6 के पूर्वी छोर पर सीट पर रखे एक संदिग्ध बैग की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बैग से ‘दिल्ली ओनली सेल’ अंकित पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी मोनू आर्य के अनुसार, बैग के संबंध में आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है कि शराब स्टेशन परिसर तक कैसे पहुंची और इसे वहां किसने छोड़ा।

