करहरा के सामौर बाबा धाम महोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तहसील क्षेत्र में स्थित समौर बाबा धाम करहरा महोत्सव की तैयारी चल रही है। 5 मार्च से 11 मार्च तक भव्य मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। तहसील क्षेत्र में स्थित समौर बाबा धाम करहरा महोत्सव की तैयारी चल रही है। 5 मार्च से 11 मार्च तक भव्य मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियो को लेकर गुरुबार को जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया।

कि महोत्सव शुरू होने से पहले बिजली, पेयजल, मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य कैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम करने और सरकारी स्टॉलों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।

संबंधित समाचार