अनियंत्रित ऑटो पलटा दो यात्री घायल
मक्खनपुर मार्ग पर रविवार को नगला ख़ैय्यातान गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दो यात्री घायल हो गए।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद (नेमीचन्द्र कुशवाह)। मक्खनपुर मार्ग पर रविवार को नगला ख़ैय्यातान गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दो यात्री घायल हो गए। खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहर खैरगढ़ से मक्खनपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में सवार नागला खैयातान गांव के राजीव पुत्र दुशनलाल (26) गंभीर रूप से घायल हो गए और एक अन्य महिला भी घायल हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर ऑटो के नीचे दबे राजीव को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी खैरगढ़ पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

