एडीजी जीआरपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल एवं थाना जीआरपी टूंडला के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट आपसी समन्वय, सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल एवं थाना जीआरपी टूंडला के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट आपसी समन्वय, सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए लगभग चार घंटे के भीतर दो वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। उक्त सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यवाही दृष्टिगत एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. द्वारा इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जीआरपी के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रामकृष्ण भारद्वाज, आईजी जीआरपी लखनऊ तथा अनिल यादव, एडीजी जीआरपी के स्टाफ ऑफिसर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. ने कहा कि यह सफलता जीआरपी कर्मियों की सतर्कता, त्वरित सूचना संप्रेषण, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट आपसी समन्वय का परिणाम है। उन्होंने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल दुष्यंत कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जीआरपी कानपुर ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल मोहित कुमार उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, शिवेन्द्र कुमार, दीपक यादव, थाना जीआरपी टूंडला मोनू कुमार आर्य थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि प्रमुख है।

संबंधित समाचार