जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट का मासिक निरीक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा एवं ईवीएम/वीवीपैट का मासिक निरीक्षण किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा एवं ईवीएम/वीवीपैट का मासिक निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप वेयरहाउस की सुरक्षा और रख रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया, उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्य क्षमता की जांच करने हेतु उन्हें अपने समक्ष चलवाकर देखा, उन्होंने निर्देश दिए की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव सभी उपकरण कार्यरत अवस्था में होने चाहिए।

उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा, उन्होंने स्पष्ट किया की निगरानी में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निरीक्षण के अंत में अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन हो, इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विशु राजा उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार