अनैतिक देह व्यापार में चार गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने आजादनगर, थाना लाइनपार क्षेत्र से दिनेश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, रामजी पुत्र छोटे हलवाई तथा दो महिलाओं को 4800 रुपये नगद एवं आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।

मामले के संबंध में थाना लाइनपार पर मु0अ0सं0 40/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस एवं 3, 4, 5, 6, 7 देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।कार्यवाही में क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष रमति कुमार आर्य, उपनिरीक्षक विवेक चौहान, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योति तेवतिया, कांस्टेबल संतोष एवं महिला कांस्टेबल वैशाली चौहान शामिल रहे।

संबंधित समाचार