तीज महोत्सव मेला 6 से 20 मार्च तक, देश के नामी कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाला सिरसागंज का तीज महोत्सव मेला इस वर्ष 6 मार्च से 20 मार्च तक भव्य रूप में मनाया जाएगा।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाला सिरसागंज का तीज महोत्सव मेला इस वर्ष 6 मार्च से 20 मार्च तक भव्य रूप में मनाया जाएगा। मेले का मुख्य आयोजन गांधी मंडी मैदान में होगा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन पुराना बस स्टैंड प्रांगण में किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त कलाकार, गायक और कवि अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को सांस्कृतिक विविधता का अनूठा अनुभव कराएंगे।
11 मार्च को हरियाणा को प्रसिद्ध रागिनी कलाकार कशिश चौधरी एवं उनकी टीम रागिनी गायन और नौटंकी की प्रस्तुति देंगी। 12 मार्च को संगीतमय बृज की होली के साथ हरियाणा की सांस्कृतिक टीम रंगारंग नृत्य प्रस्तुत करेगी। 13 मार्च को हरियाणवी गायिका एवं नृत्यांगना रुचिका जांगड़ का लाइव शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। 14 मार्च को बुबा संगीत प्रेमियों के लिए विशेष डांस नाइट आयोजित की जाएगी।
जिसमे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेगे। 15 मार्च को अखिल भारतीय कवि जीसी सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें वीर एवं हास्यरस के कवि शशिकांत यादव, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अनिल अग्रवंशी, हालपेटे में नेता जीह फेम युवा कवि आदित्य जैन, राष्ट्रीय युवा ओज कवि मोहित शौर्य, कवयित्री प्रीति पांडे,
वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश मणिकंचन, हास्य कवि सबरस मुरसानी तथा कवि गौरवचौहान अपनी रचनाओं से ओताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक नितिन सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि तीज महोत्सब को भव्य, सुव्यवस्थित एवं बादगार बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई
हैं।

