भोजपुर थाना परिसर में आगामी पर्व को लेकर डीजे संचालकों के साथ शान्ति समिति की बैठक आयोजित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा द्वारा थाना भोजपुर में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत होली जुलूस आयोजक।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा द्वारा थाना भोजपुर में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत होली जुलूस आयोजक, होलिका समिति सदस्यों, डीजे संचालक, शांति समिति सदस्य, थाना पुलिस के साथ शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह द्वारा थाना भोजपुर पुलिस के साथ तथा शान्ति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की।

होलिका दहन स्थल तथा शराब की दुकानों को चेक किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सहित चौकी इंचार्ज व हल्का इंचार्ज के साथ होलिका दहन स्थलों, होली जुलूस मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने,असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था हर हाल में कायम रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखें। इसके साथ ही पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

