मुरादाबाद : महिला की हत्या के 04 आरोपी गिरफ्तार, सुपारी लेकर घटना को दिया अंजाम
थाना मझोला क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सेक्टर 16 बी,नया मुरादाबाद समृद्धि विहार,अंबेडकर पार्क के निकट स्थित फ्लैट में नन्ही पत्नी हमीद निवासी ग्राम ऊंचाकानी थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी) थाना मझोला क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सेक्टर 16 बी,नया मुरादाबाद समृद्धि विहार,अंबेडकर पार्क के निकट स्थित फ्लैट में नन्ही पत्नी हमीद निवासी ग्राम ऊंचाकानी थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके संबंध में मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर थाना मझोला पर मुकदमा बीएनएस बनाम मोहम्मद शानिव आदि 05 अभियुक्त पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस के पर्यवेक्षण में थाना मझोला पर टीम का गठित की गई बुधवार को थाना मझोला पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण मोहम्मद शानिव सैफी पुत्र इलियास सैफी निवासी ग्राम उदावाला रोशनपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद,शानिव पुत्र उमरजान निवासी मौहल्ला नावपुर कस्बा व थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद,इमरान पुत्र रईस अहमद निवासी मौहल्ला नावपुर कस्बा व थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद,
इरफान पुत्र रियासत निवासी ऊंचाकानी थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण मोहम्मद शानिव सैफी पुत्र इलियास सैफी निवासी ग्राम उदावाला रोशनपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद, शानिव पुत्र उरूजान निवासी मौहल्ला नावपुर कस्बा व थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद,इमरान पुत्र रईस अहमद निवासी मौहल्ला नावपुर कस्बा व थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद,
इरफान पुत्र रियासत निवासी ऊंचाकानी थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद,पूछताछ का विवरण पकड़े गए चारों अभियुक्तों मोहम्मद शानिव सैफी, शानिव, इमरान व बिद्दू उर्फ शिवा ने पूछताछ में बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व इरफान पुत्र रियासत निवासी ऊंचाकानी, थाना कुंदरकी, जनपद मुरादाबाद ने बिद्दू उर्फ शिवा से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क कर नन्ही पत्नी हमीद की हत्या कराने हेतु 1,20,000 रुपये में सौदा तय किया तथा 20,000 रुपये अग्रिम ऑनलाइन भेजे।
नन्ही का फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजा गया। दिनांक 23.02.2026 को चारों अभियुक्त कस्बा भोजपुर से मुरादाबाद आए। योजना के अनुसार बिद्दू पिस्टल लेकर मोहम्मद शानिव सैफी के साथ बाउंड्रीवाल के अंदर गया तथा इमरान व शानिव बाहर निगरानी में रहे। फोटो से पहचान होने पर बिद्दू ने नन्ही को गोली मार दी, जिससे वह गिर पड़ी। इसके बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए। बरामद धनराशि में से चारों ने 5-5 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। शेष रकम कार्य पूर्ण होने पर मिलना तय था।

