फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाह 9 लेखपालों को नोटिस जारी 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की धीमी प्रगति और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूप अपनाया है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की धीमी प्रगति और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूप अपनाया है, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसील जसराना के 9 लेखपालों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिए हैं और उप जिलाधिकारी जसराना को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में यह पाया की तहसील जसराना में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत असंतोषजनक है बार-बार निर्देशों के बावजूद भी जसराना तहसील की प्रगति केवल 60.72 प्रतिशत की पाई गई है। दिनांक-24, 25 एवं 26 फरवरी को लगातार शून्य कार्य करने वाले 9 लेखपालों आलोक कुमार, अमित कुमार प्रथम, अनोखेलाल, देवेंद्र पाल, जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, संजय सिंह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है,

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी जसराना को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा प्रभावी समीक्षा न करने के कारण ही अधीनस्थ कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 मार्च 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाए, किसी भी आधार पर शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही जो कर्मचारी इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।