अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा टूंडला को कमेटी का गठन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डा. अम्बेडकर शोभायात्रा नगर टूंडला की कमेटी का गठन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डा. अम्बेडकर शोभायात्रा नगर टूंडला की कमेटी का गठन किया गया। शोभायात्रा के अध्यक्ष सुधांशु मित्रा ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संजीव कुमार एडवोकेट को संयोजक, राकेश निगम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. शहीद, उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

इसके साथ ही महासचिव, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं संरक्षक मंडल के पदों पर भी मनोनयन किया गया।अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सामाजिक एकता और जनसेवा के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार