एक बाइक ने मारी दूसरी बाइक में टक्कर, महिला और उसका भांजा हुए घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के एटा शिकोहाबाद मार्ग के खामिनी मोड पर एक बाइक ने दूसरी में टक्कर मार दी।

नेशनल एक्सप्रेस,जसराना। थाना क्षेत्र के एटा शिकोहाबाद मार्ग के खामिनी मोड पर एक बाइक ने दूसरी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला और उसका भांजा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। 

जनपद मैनपुरी के घिरोर निवासी महिला कमलेश देवी खामिनी निवासी अपने भाई विनोद के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आ रही थी। उसके साथ उसका भांजा हर्षित कुमार भी था। बाइक को विकास चला रहा था। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर खामिनी मोड पर सड़क को पार करने के लिए बाइक को रोक लिया। इस दौरान पेपर देकर आ रहे एक छात्र ने तेजी से अपनी बाइक चलाते हुए विकास की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमलेश देवी के साथ हर्षित घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।