होली से पहले टूंडला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त चेकिंग
होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए रविवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए रविवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में संदिग्धों की तलाशी लेकर यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।होली त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने, अनजान वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की।
इस दौरान जीआरपी प्रभारी मोनू कुमार आर्य और आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी सहित दोनों बलों के जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

