फिरोजाबाद में 12.66 करोड़ की सड़क का भूमि पूजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से धर्मार्थ योजना के अंतर्गत छारबाग वन विभाग कार्यालय से सोफी साहब की दरगाह, चंद्रावार रोड, पसीने वाले हनुमान जी होते हुए।

नेशनल एक्सप्रेस, मनीष राजपूत (फिरोजाबाद)। सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से धर्मार्थ योजना के अंतर्गत छारबाग वन विभाग कार्यालय से सोफी साहब की दरगाह, चंद्रावार रोड, पसीने वाले हनुमान जी होते हुए गढ़ी तिवारी चौराहे तक लगभग 7.30 किलोमीटर लंबी एवं 7 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

करीब 12.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन सोफीपुर रोड स्थित छारबाग वन विभाग कार्यालय के सामने विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।बताया गया कि इस सड़क के निर्माण से छारबाग, सोफीपुर, चंद्रावार रोड और गढ़ी तिवारी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

लंबे समय से जर्जर मार्ग के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बनने से यातायात सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।