खाद की हेराफेरी का भंडाफोड़, ट्रक समेत भारी मात्रा में उर्वरक जब्त

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां गांव में पुलिस ने खाद की संदिग्ध हेराफेरी का बड़ा मामला पकड़ा है।

नेशनल एक्सप्रेस, फ़िरोज़ाबाद (रामपाल चौधरी)। टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां गांव में पुलिस ने खाद की संदिग्ध हेराफेरी का बड़ा मामला पकड़ा है। ब्रांडेड उर्वरक को बिना प्रिंट वाली सफेद बोरियों में भरकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। मौके से ट्रक, सैकड़ों बोरी खाद, खाली कट्टे और सिलाई मशीन बरामद हुई है। प्रशासन ने उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

ऐसे खुला खेल

थाना टूंडला पुलिस को सूचना मिली कि जरौली कलां में टीन शेडनुमा गोदाम में यूरिया खाद को ब्रांडेड बोरियों से निकालकर सफेद सादे कट्टों में भरा जा रहा है। छापेमारी के दौरान ट्रक को चालक सहित पकड़कर एफएच मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया।

मौके से क्या मिला

Read More जसराना सीओ बोले यदि रंग अच्छा नहीं लगता तो घर से बाहर नहीं निकले 

जांच में ट्रक से ओस्तवाल फर्टीकेम इंडिया लिमिटेड की अमोनियम सल्फेट खाद की 490 सीलबंद और 10 खुली बोरी मिलीं।
इसके अलावा 200 खाली कट्टे जिनमें से खाद निकाली गई थी, 200 बिना प्रिंट की सफेद भरी बोरी, लगभग 1200 खाली सफेद कट्टे, एक सिलाई मशीन और 7 गुच्छे धागे कुल मिलाकर 700 बैग की खेप लाई गई थी।

Read More चकबंदी प्रक्रिया के अन्तर्गत ग्रामों में ग्राम चौपाल होंगी आयोजित

अफसरों की जांच

Read More परिवार परामर्श केन्द्र ने 5 परिवारों में कराया समझौता, लौटी खुशियाँ

पुलिस की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान टीम सहित पहुंचे और माल का परीक्षण किया। किसी भी व्यक्ति द्वारा खाद पर दावा न किए जाने और वैध दस्तावेज न मिलने पर मामला संदिग्ध पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार