खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं: नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं।
यरूशलम, भाषा। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं।
नेतन्याहू ने टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि हमलों में खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया।उन्होंने कहा, ‘‘इस बात के संकेत बढ़ रहे हैं कि खामेनेई की मौत हो गई है।’’सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।

