मुरादाबाद बेकरी संचालक की हत्या में दो आरोपीगण गिरफ्तार, अन्य फरार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना नागफनी क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार रात को बेकरी संचालक की गोली मारकर की गई हत्या के प्रकरण में पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी) थाना नागफनी क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार रात को बेकरी संचालक की गोली मारकर की गई हत्या के प्रकरण में पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 27.02.2026 को समय लगभग 19:30 बजे थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव चौराहा के पास मो0 असद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी जिगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइंस, जनपद मुरादाबाद को उसके साले जफर द्वारा तमंचे से गोली मार दी गई थी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल, मुरादाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में वादी मुजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल पुत्र मुजफ्फर हुसैन हाल निवासी जिगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नागफनी पर मुकदमा बीएनएस बनाम 1- जफर हुसैन पुत्र मुजफ्फर हुसैन, 2- सैफुल जफर पुत्र जफर हुसैन, 3- हुसैन पुत्र जफर हुसैन निवासीगण डहरिया थाना नागफनी, जनपद मुरादाबाद, 4- आलमगीर पुत्र बली मोहम्मद निवासी मकबरा प्रथम अन्देरनी फाटक, बड़ी मस्जिद, थाना कटघर, मुरादाबाद, 5- मौ0 फैजान पुत्र मो0 इस्लाम निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में संलिप्त 02 अभियुक्तों आलमगीर पुत्र बली मोहम्मद निवासी मकबरा प्रथम अन्देरनी फाटक, बड़ी मस्जिद, थाना कटघर, मुरादाबादमो0 फैजान (जफर का दामाद) पुत्र मो0 इस्लाम निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद

को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त आलमगीर पुत्र बली मोहम्मद, निवासी मकबरा प्रथम अन्देरनी फाटक, बड़ी मस्जिद, थाना कटघर, मुरादाबादमो0 फैजान पुत्र मो0 इस्लाम, निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद।

Read More जनचेतना सेवा समिति ने लगाया एचआईवी/हिब जागरूकता शिविर

संबंधित समाचार