रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहनोई की साले ने गोली मारकर की हत्या
मुरादाबाद में प्रॉपर्टी विवाद बना खूनी संघर्ष,साले ने जीजा को मारी गोली,इलाज के दौरान मौत थाना क्षेत्र नागफनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रिश्तों का खून हो गया। साले ने अपने जीजा को गोली मार दी।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। मुरादाबाद में प्रॉपर्टी विवाद बना खूनी संघर्ष,साले ने जीजा को मारी गोली,इलाज के दौरान मौत थाना क्षेत्र नागफनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रिश्तों का खून हो गया। साले ने अपने जीजा को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना नागफनी इलाक़े में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे एक व्यक्ति की उसके ही साले ने गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना नागफनी थाना क्षेत्र के बंगले गांव चौराहे की है। मृतक असद रोज की तरह अपने साले मज़हिर हुसैन के साथ स्कूटी से नमाज अदा करने जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे उसके साले,हिस्ट्रीशीटर जफर ने असद के सिर पर सटाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। घायल असद को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि असद और उसके साले जफर के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद और पुरानी रंजिश चली आ रही थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि जफर ने पहले भी असद से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

