फिरोजाबाद में ‘आप’ का ब्रजप्रांत संगठन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को फिरोजाबाद में ब्रजप्रांत संगठन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (मनीष राजपूत)। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को फिरोजाबाद में ब्रजप्रांत संगठन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रजप्रांत में संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विशेष रवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजप्रांत की अध्यक्षा डॉ. हेदर चौधरी ने की। इस दौरान प्रदेश और प्रांत स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में प्रांत अध्यक्षा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ईमानदार राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूल मुद्दों पर निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और आम जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक प्रभावी ढंग से उठाया जाए।

वहीं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी विशेष रवि ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान और कानून में पूर्ण विश्वास रखती है तथा हर चुनौती का लोकतांत्रिक तरीके से सामना करेगी।

Read More पुलिस पर पथराव करने वाले दो गिरफ्तार, पत्थर मारकर तोड़ी थी पुलिस की गाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से जुड़े कथित शराब नीति मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि सत्य अंततः सामने आएगा और पार्टी न्यायपालिका का सम्मान करती है।

Read More अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में नारेबाजी, मिठाई वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्रजप्रांत के सभी जिलाध्यक्ष, प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More मृत्यंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में पत्नी संग एडीओ जितेंद्र यादव ने की पूजा अर्चना 

संबंधित समाचार