जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
200 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने वाले गैंग के मुख्य अभियुक्त को एसआईटी अपराध शाखा मुरादाबाद ने गिरफ्तार किया है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। 200 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने वाले गैंग के मुख्य अभियुक्त को एसआईटी अपराध शाखा मुरादाबाद ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 11 मोबाइल फोन (07 की-पैड, 04 एंड्रॉयड) सिम कार्ड सहित, 12 एटीएम कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 आरसी, 02 आधार कार्ड, 02 पेन कार्ड, 29 चेक बुक, 01 पासपोर्ट छायाप्रति, 02 आधार कार्ड छायाप्रति, 01 पेन कार्ड छायाप्रति, 08 सिम कार्ड, 03 बिजली बिल, 09 टैक्स इनवॉइस, 32 किरायानामा, 05 मुहर, 02 इंकपैड, 01 लैपटॉप, 02 बिल्टी बुक, 01 पीसी तथा 1220 रुपये बरामद किए गए।
वादी आदित्य प्रताप सिंह, प्रधान सहायक, कार्यालय उपायुक्त वाणिज्य कर रेंज-बी, मुरादाबाद द्वारा फर्म AL JAZATRADERS (GSTIN- 09AAWPQ8913C2Z4) के विरुद्ध 1,20,50,458 रुपये की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तहसीर के आधार पर थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर।
मुख्य अभियुक्त पुनीत पुत्र विश्वंभर सिंह निवासी 30/34 नई आबादी ताल फिरोज खान, मधुनगर थाना सदर बाजार आगरा को गिरफ्तार किया। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त पुनीत पुत्र विश्वंभर सिंह निवासी 30/34 नई आबादी ताल फिरोज खान मधुनगर थाना सदर बाजार आगरा (शिक्षा – बीएससी, मैथ)
पूछताछ का विवरण:
अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2019 में दिल्ली में कपड़ों की दुकान पर कार्य करते समय एक व्यक्ति के माध्यम से उसने अपनी पत्नी के नाम से MAGNA ENTERPRISES (GSTIN- 07CEEPA0366P1ZF) नामक फर्म बनाई, जिसके बदले उसे 20 हजार रुपये दिए गए। लॉकडाउन के दौरान भुगतान बंद होने पर उसने जीएसटी कार्यालय जाकर फर्म का यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त कर लिया तथा फर्जी बिलिंग के माध्यम से अवैध लेनदेन करना शुरू कर दिया। मामले की जांच जारी है।

