उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज (पवन शर्मा)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में सेवन वंडर्स इंटर कॉलेज, सिरसागंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निदेशक संजय शर्मा, प्रबंधक ब्रजेश कुमारी, प्रधानाचार्य एम डी सर एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतुल प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, फिरोजाबाद, नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष रंजना गुरुदत्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार,डॉ सुनील यादव, संजय शर्मा, ब्रजेश कुमारी, एम डी सर एवं अश्वनी कुमार जैन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। सभी बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान की जानकारी प्रदान करते हुए होली की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान उदित ठाकुर,आदित्य प्रताप, द्वितीय स्थान वाशुदेव, तृतीय स्थान विवेक, गिर्राज, रोहित एवं कार्तिक शर्मा ने प्राप्त किया। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनन्या, द्वितीय स्थान विशु एवं तृतीय स्थान रोशनी यादव ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया।

संबंधित समाचार