आईसीडी-11 कोडिंग पर कार्यशाला आयोजित
एफ.एच. मेडिकल कॉलेज में सीबीएचआई लखनऊ के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय रोग वर्गीकरण प्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं में उसकी उपयोगिता पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। एफ.एच. मेडिकल कॉलेज में सीबीएचआई लखनऊ के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय रोग वर्गीकरण प्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं में उसकी उपयोगिता पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।एफ.एच. मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय रोग वर्गीकरण (आईसीडी) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो (CBHI), लखनऊ के सहयोग से हुआ।
कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से आई.एस.एस. अधिकारी दीक्षा सचदेवा (उपनिदेशक), कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अभिषेक सिंह एवं स्वाती सिंह सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. वी.पी. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को आईसीडी-11, आईसीएफ और आईसीएचआई कोडिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए।
बताया कि सटीक रोग वर्गीकरण से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और डेटा प्रबंधन में सुधार संभव है। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. मिर्जा आतिफ बेग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारीकी।

