लोेक आदर्श पब्लिक स्कूल, एका में वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

लोक आदर्श पब्लिक स्कूल एका में वार्षिक उत्सव 2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। लोक आदर्श पब्लिक स्कूल एका में वार्षिक उत्सव 2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. एस. चौहान (पूर्व प्राचार्य – एन. डी. कॉलेज, शिकोहाबाद) एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. चन्द्रा सिंह चौहान, सूर्यकान्त परमार, कीर्ति परमार (अलंकार संगीत विद्यालय, एटा), भावना चौहान, डॉ. विभा चौहान तथा डॉ. आदित्य कृष्ण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

IMG-20260228-WA0008

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. चन्द्रा सिंह चौहान, उप-प्राचार्या श्रीमती रचना ओझा, शिक्षक गौरव अवस्थी, अरविंद कुमार,ममता यादव, मनसीमा शर्मा, मिस दीक्षा सिंह, अमृता सिंह, अंजू राजपूत, निधि चौहान, सरिता, आराध्या चौहान, रीता परिहार, श्रेयश चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Read More विराट ‘विश्व हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

 

Read More पुलिस ने अभियुक्त को चोरी के रूपये व मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार