फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल
फिरोजाबाद हाईवे पर शनिवार दोपहर एक बाइक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला (रामपाल चौधरी)। फिरोजाबाद हाईवे पर शनिवार दोपहर एक बाइक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के गौतमपुर निवासी लल्लू, जो टूंडला में किसान हरिओम के खेतों में आलू खुदाई का कार्य करता है, किसी काम से बाइक द्वारा फिरोजाबाद जा रहा था।
जैसे ही वह बाघई मोड़ के पास पहुंचा, अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाइक असंतुलित होने के कारण यह हादसा हुआ है। घायल का ट्रॉमा सेंटर में उपचारजारी है।

