आगरा हाईवे पर लोडर टेंपो पलटा, चालक-हेल्पर घायल
आगरा हाईवे पर बच्चों का चूरन लेकर आ रहे लोडर टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला (रामपाल चौधरी)। आगरा हाईवे पर बच्चों का चूरन लेकर आ रहे लोडर टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के सीतानगर निवासी भाई चौधरी अपने हेल्पर के साथ आगरा की ओर से चूरन लेकर वापस फिरोजाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह मोहम्मदाबाद कट के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके लोडर टेंपो में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आगरा हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को एफएच चौकी पर खड़ा करा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से लोडर टेंपो पलट गया, जिसमें चालक व हेल्पर घायल हुए हैं। दोनों का उपचार जारीहै।

