छत्तीसगढ़ के रायपुर में अमेरिका, इजराइल के खिलाफ मोमबत्ती जुलूस निकाला गया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को कई शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने और अमेरिका और इजराइल की निंदा करने के लिए मोमबत्ती जुलूस निकाला।

रायपुर, भाषा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को कई शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने और अमेरिका और इजराइल की निंदा करने के लिए मोमबत्ती जुलूस निकाला। इजराइल और अमेरिका द्वारा शनिवार को तेहरान पर किये गए हमले में खामेनेई मारे गए थे। यह जुलूस मोमिनपारा इलाके में आयोजित किया गया। इस जुलूस में बच्चे भी शामिल हुए और प्रदर्शनकारियों के हाथों में खामेनेई के समर्थन में पोस्टर थे।

प्रदर्शनकारियों द्वारा लहराए गए कुछ पोस्टरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की निंदा करने वाले नारे लिखे हुए थे। इससे पहले दिन में काले कुर्ते पहने पुरुषों के एक समूह ने उसी इलाके में ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था।

संबंधित समाचार