नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित 24 वर्षीय युवक को रसूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित 24 वर्षीय युवक को रसूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।थाना रसूलपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर टूटी पुलिया, लालपुर रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी जीतू (24) पुत्र महिपाल, निवासी ग्राम थरौरा पीपलिया मंडी के पास, थाना सहपऊ, जिला हाथरस को दबोच लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 66/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। विवेचना के दौरान गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार