गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हमला: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने का एक ईनामी आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लखनऊ, भाषा। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने का एक ईनामी आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार देर शाम यह जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख रुपये का इनामी अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोनी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुकेश सिंह सोलंकी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी जीशान की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान जीशान (निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा) के रूप में हुई है। उसने बताया कि जीशान ने ही यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कथित तौर पर हमला किया था। पुलिस के मुताबिक मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्तौल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है पुलिस ने बताया था कि लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे।

यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था।

संबंधित समाचार