खैरगढ़ कस्बे में होली पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
खैरगढ़ कस्बे में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना खैरगढ़ पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। खैरगढ़ कस्बे में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना खैरगढ़ पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया। थाना प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, संवेदनशील मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पुलिस टीम ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई।थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस पहल से कस्बे के नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है।

