बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना बरी चौराहे के समीप की है, जहाँ एक तेज रफ्तार कैंटर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी वरी चौराहे के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब मृतक की पहचान जनपद हाथरस के धधाऊ निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार