गमगीन माहौल में हुआ नानक यादव का अंतिम संस्कार, बिलखते रहे परिजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला केहरी का रहने वाला नानक यादव का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो पूरा गांव दहाड़ मार कर रोने लगा।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला केहरी का रहने वाला नानक यादव का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो पूरा गांव दहाड़ मार कर रोने लगा। परिजनो ने इकलौती बेटे नानक का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया है। नगला कहरी निवासी नानक यादव अपने रिश्तेदारों के साथ 20 फरवरी को ओंकारेश्वर धाम स्नान करने गया था, 22 फरवरी दिन रविवार को सुबह जब वह नर्मदा नदी के ब्रह्म घाट पर स्नान कर रहा था, तभी नानक यादव गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब कर नानक की मौत हो गई।

खंडवा पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर 3 दिन के बाद शव को नर्मदा नदी में ढूंढ लिया। गुरुवार सुबह 5 बजे परिजन नानक यादव के शव को लेकर गांव आए तो पूरा गांव बुरी तरह से बिलखने लगा । माता-पिता पर तो पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि नानक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे शव का अंतिम संस्कार अपने गांव में कर दिया है।

संबंधित समाचार