पुरानी परंपरा के अनुसार ठाकुर कृष्ण बिहारीजी महाराज जी होली कार्यक्रम संपन्न
जनपद के डंडियामई धाम में होली के अवसर पर एक दशकों पुरानी परंपरा के साथ होली कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जनपद के डंडियामई धाम में होली के अवसर पर एक दशकों पुरानी परंपरा के साथ होली कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद अनुज चौधरी ने किया । बता दें कि गुरुवार शाम को परम्परा के अनुसार ठाकुर कृष्ण बिहारीजी महाराज ने अपने भक्तों के साथ अबीर-गुलाल की होली खेली और सवारी पर विराजमान होकर नगर का भ्रमण किया।
सवारी के दौरान ठाकुर कृष्ण बिहारीजी महाराज ने घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ भगवान की आरती उतारी और अबीर-गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखा गया।यह अनूठी परंपरा डंडियामई धाम के लोगों द्वारा पिछले लगभग सात दशकों से निभाई जा रही है।
होली के अवसर पर भगवान की विशेष सवारी निकाली जाती है, जिसमें भक्तगण भक्ति भाव से होली खेलते हुए भगवान का स्वागत करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।

