पंजाब में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मृतकों के खातों में भेजे गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए गए

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को कहा कि उनके विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मृत लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।

चंडीगढ़, भाषा। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को कहा कि उनके विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मृत लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। कौर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 23.62 लाख से अधिक पात्र बुजुर्ग लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से हर महीने 1,500 रुपये मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने इस योजना के तहत मृत लाभार्थियों के खाते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मृत लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।’’ मंत्री ने बताया कि योजना की नियमित निगरानी की जा रही है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक विभागों द्वारा पिछले चार साल में किए गए कार्यों का विवरण साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि 2025-26 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 3,806 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने बताया कि तापा और मानसा में 17.33 करोड़ रुपये की लागत से दो वृद्धाश्रम स्थापित किए गए हैं।

कहा कि उनके विभाग ने राज्य में बुजुर्गों के लिए आश्रम चला रहे सामाजिक संगठनों को 11.43 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान कर रही है और इस संबंध में 2,042 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, तीन जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए पांच छात्रावास स्थापित किए जा रहे हैं। मोहाली में तीन छात्रावास स्थापित होंगे जबकि अमृतसर और जालंधर में एक-एक छात्रावास होगा।

Read More यह एक गलती थी: बकनर को 22 साल बाद तेंदुलकर के खिलाफ गलत फैसले पर पछतावा हुआ

संबंधित समाचार