ईडी ने शबरिमला सोना चोरी मामले के संबंध में पूर्व टीडीबी अध्यक्ष वासु से पूछताछ की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शबरिमला मंदिर में सोना ‘‘चोरी’’ होने की घटना से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष एन. वासु से मंगलवार को पूछताछ की।

कोच्चि, भाषा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शबरिमला मंदिर में सोना ‘‘चोरी’’ होने की घटना से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष एन. वासु से मंगलवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वासु को पिछले साल शबरिमला में सोने की चोरी के मामलों में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया था और हाल ही में उन्हें वैधानिक जमानत पर रिहा किया गया था। जांच के तौर पर ईडी ने अब तक शबरिमला के पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों एस श्रीकुमार और मुरारी बाबू, पूर्व टीडीबी सचिव एस जयश्री और अभिनेता जयराम से पूछताछ की है।

एजेंसी ने इस साल जनवरी में केरल पुलिस की दो प्राथमिकियों के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें शबरिमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर के द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्तियों और श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजों से कथित तौर पर सोने की हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। केरल उच्च न्यायालय द्वारा गठित और उसकी देखरेख में गठित विशेष जांच समिति मंदिर से कथित तौर पर सोने के गबन की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार