नगर पंचायत भोजपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली पर्व, पुलिस रही मुस्तैद 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार को नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। बुधवार को नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थाना भोजपुर क्षेत्रान्तर्गत के विभिन्न ग्रामीणों में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। भोजपुर सहित देवीपुरा,पीपलसाना, नेकपुर,चकबेगमपुर, श्यामपुर हादीपुर के गांव-देहात में रंग-गुलाल के साथ परंपरागत त्यौहार रंग-गुलाल के साथ का होली गीत गाते होलियार गांव में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया।

IMG-20260305-WA0002

सभी मोहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। स्थानीय निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूरे मौहल्ले में त्यौहार सौहार्दपूर्ण रहा। परंपरा के अनुसार होली के रंग के साथ परंपरागत संस्कृति का संगम देखने को मिला। इस दौरान मुकेश सिंह, आकाश सैनी,सोनू सिंह, जसपाल सिंह,आकाश, अर्पितपाल, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश, जगदीश सूरजपाल ,राधेश्याम ,अजीत सिंह सुरेंद्र कुमार आदि। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

साथ ही थाना भोजपुर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ सतर्क रही होलिका दहन के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर होलिका दहन के आयोजन हुए। यहां विधिवत पूजा संपन्न की गई और शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी।

Read More महादेवी कॉलेज के एनएसएस शिविर में चलाया अभियान, किया सर्वे  

होलिका दहन से पहले महिलाओं और पुरुषों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।साथ ही थाना भोजपुर पुलिस ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

 

Read More जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार