मुहम्मदी जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल, मुल्क व कोम की तरक्की की मांगी गई दुआएं

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुहम्मदी जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल हुआ इस मौके पर मुल्क व कोम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुहम्मदी जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल हुआ इस मौके पर मुल्क व कोम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुहम्मदी जामा मस्जिद में 11वीं तरावीह पर कलामें पाक मुकम्मल किया गया। तरावीह के दौरान कुराने पाक की तिलावत कारी अब्दुल माजिद के द्वारा की गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हर रोज पहुंचकर नमाजे तरावीह अदा की। कुरान मुकम्मल होने के मौके पर हाफिज कमर आलम ने दुआ कराई उनके द्वारा तमाम ए आलम ए इस्लाम की तरक्की की दुआ के साथ-साथ मुल्क में अमनों अमान कायम रहने की अल्लाह से दुआ की।

IMG-20260301-WA0001

मुफ्ती दानिश उल कादरी ने लोगों को ख़िताब करते हुए कहा हमें रसूले पाक की सुन्नतों पर अमल करके अपनी जिंदगी को गुजरना होगा यह मुकद्दस महीना हमें यह सबक देता है कि हम दुनियादारी की सारी बातों को छोड़कर अल्लाह की बारगाह में खड़े होकर उसकी इबादत करें और दुआ मांगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने इमान को मुकम्मल रखना होगा और उसे पर चलना होगा तभी हमें जन्नत नसीब होगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से नायब इमाम हाफिज नवाजिश हुसैन, हाफिज आसिफ, हाफिज मुहम्मद हसन, मस्जिद कमेटी के सदर मुहम्मद जुनैद, हाजी बाबू,हाजी मुहम्मद सलीम,अफरोज अहमद, एडवोकेट हाजी रियासत हुसैन, हाजी आसिफ, मोहम्मद जान तुर्की, मास्टर जाबिर हुसैन, मोहम्मद अली, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद नाजिम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कलाम ए पाक मुकम्मल करने वाले हाफिज अब्दुल माजिद को तोहफे दिए और गुलपोशी कर उनका सम्मान किया। दुआ के दौरान मौजूद सभी लोगों को इस मौके पर तबरूक तकसीम किया गया।

Read More UGC समर्थन में अपनी जनता पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

Read More होली के मौके पर शराब की गुणवत्ता चैक करने निकले अधिकारी

संबंधित समाचार